बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥20 सितंबर 2021 सोमवार का पंचांग
🔱जय श्री महाकाल🔱
पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा सोमवार, ईस्वी 20 सितंबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 07 बजकर 45 मिनट से 09 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
💥पूर्णिमा तिथि प्रातः 05 बजकर 26 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।
💥पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
💥शूल योग मध्याह्न 15 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गंड योग रहेगा।
💥विष्टि करण सायं 17 बजकर 24 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️अमृत 06 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 45 मिनट तक
🔶️शुभ 09 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक।
🔶️चर 13 बजकर 51 मिनट से 15 बजकर 23 मिनट तक।
🔶️लाभ 15 बजकर 23 मिनट से 16 बजकर 54 मिनट तक।
☪️आज का चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुम्भ राशि पर रात्रि 21 बजकर 51 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा।
❄चंद्रमा कुम्भ राशि पर रात्रि 21 बजकर 51 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
🏵वृषभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
🏵मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
🏵कर्क: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
🏵सिंह: राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयेाग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में सुधार होगा।
🏵कन्या: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
🏵तुला: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। शासन सत्ता का सहयेाग रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
🏵वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
🏵धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।
🏵मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयेाग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
🏵कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।
🏵मीन: जीवनसाथी का सहयेाग मिलेगा। शासनसत्ता से सहयोग मिल सकता है, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
Comments