जानिए पं हरीश शर्मा से 06 अक्तूबर 2021 का महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥06 अक्टूबर 2021 अमावस्या बुधवार का पंचांग 

🔱जय श्री महाकाल🔱

पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 अश्विन कृष्ण अमावस्या बुधवार, ईस्वी 06 अक्टूबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 14 मिनट से 13 बजकर 43 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

💥अमावस्या तिथि मध्याह्न 16 बजकर 37 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।

💥हस्त नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 20 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र रहेगा।

💥ब्रह्म योग प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग रहेगा।

💥नाग करण मध्याह्न 16 बजकर 37 मिनिट तक उपरांत किंस्तुघ्न करण रहेगा

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️लाभ 06 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 49 मिनट तक

🔶️अमृत 07 बजकर 49 मिनट से 09 बजकर 18 मिनट तक।

🔶️शुभ 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक।

🔶️चर 15 बजकर 11 मिनट से 16 बजकर 40 मिनट तक।

🔴 व्रत-त्योहार

💥06 अक्टूबर: दिन: बुधवार: सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, पितृ पक्ष का समापन।

💥07 अक्टूबर: दिन: गुरुवार: शारदी नवरात्रि का प्रारंभ, कलश स्थापना, महाराज अग्रसेन जयंती।

💥09 अक्टूबर: दिन: शनिवार: विनायक चतुर्थी।

💥12 अक्टूबर: दिन: मंगलवार: महासप्तमी।

💥13 अक्टूबर: दिन: बुधवार: महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन।

💥14 अक्टूबर: दिन: गुरुवार: महानवमी, नवरात्रि हवन।

💥15 अक्टूबर: दिन: शुक्रवार: दशहरा, विजयादशमी, नवरात्रि पारण, दुर्गा पूजा।

☪️आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ*

❄चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल

🏵मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

🏵वृषभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

🏵कर्क: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

🏵सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

🏵कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

🏵तुला: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। उच्च अधिकारी एवं जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

🏵वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयेाग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

🏵धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

🏵मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य से सफलता मिलेगी।

🏵कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

🏵मीन: क्रोध पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से विवाद की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का निरंतर सहयोग मिलेगा।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

   

Comments