जानिए पं हरीश शर्मा से 20 अक्तूबर 2021 का पंचांग व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

20 अक्टूबर 2021 पूर्णिमा बुधवार का पंचांग  

🔱जय श्री महाकाल🔱 

पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 अश्विन शुक्ल पूर्णिमा बुधवार, ईस्वी 20 अक्टूबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 11 मिनट से 13 बजकर 37 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 49 मिमत से 12 बजकर 35 मिनट तक।

💥पूर्णिमा तिथि रात्रि 20 बजकर 28 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।

💥रेवती नक्षत्र मध्याह्न 14 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

💥हर्षण योग रात्रि 20 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वज्र योग रहेगा।

💥विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 34 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️लाभ 06 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 54 मिनट तक

🔶️अमृत 07 बजकर 54 मिनट से 09 बजकर 20 मिनट तक।

🔶️शुभ 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 11 मिनट तक।

🔶️चर 15 बजकर 02 मिनट से 16 बजकर 28 मिनट तक।

आज का चन्द्रबल : वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 02 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुम्भ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

🌀चंद्रमा मीन राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 02 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल

🏵मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारी का सहायोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

🏵वृषभ: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

🏵मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।

🏵कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

🏵सिंह: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में हिस्सेदारी रहेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

🏵कन्या: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहकर कार्य करें।

🏵तुला: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। निजी सुख में वृद्धि होगी। किसी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

🏵वृश्चिक: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें।

🏵धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

🏵मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, फिर भी मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है।

🏵कुंभ: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

🏵मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

   

Comments