बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥28 अक्टूबर 2021 गुरुवार का पंचांग व राशिफल
🔱जय श्री महाकाल🙏🏻
पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 कार्तिक कृष्ण सप्तमी गुरुवार, ईस्वी 28 अक्टूबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
💥सप्तमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 51 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी।
💥पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।
💥साध्य योग रात्रि 02 बजकर 18 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
💥बव करण मध्याह्न 12 बजकर 51 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️शुभ 06 बजकर 33 मिनट से 07 बजकर 57 मिनट तक
🔶️चर 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक।
🔶️लाभ 12 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 34 मिनट तक।
🔶️अमृत 13 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 58 मिनट तक।
❄आज का चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
🌀चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें, तनाव से बच सकते हैं। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हों।
🏵वृषभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ पारिवारिक और निजी समस्या भी रहेगी। आर्थिक मामलों में कतई जोखिम न उठाएं।
🏵मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता अथवा धर्म गुरु से निरंतर सहयोग मिलेगा।
🏵कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
🏵सिंह: मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला: मन खिन्न हो सकता है। अज्ञात भय हावी हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। व्यावसायिक दृष्टि से व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आपसी रिश्तों में निकटता आएगी।
मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
मीन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
Comments