जानिए पं हरिश शर्मा से 11 नवंबर 2021 का पंचांग व राशिफल

बिंदास बोल@ ज्योतिष

11 नवम्बर 2021  गुरुवार का मुहूर्त, पंचांग व दैनिक राशिफल

🔱जय श्री महाकाल🔱

पं. हरीश शर्मा" ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल सप्तमी/अष्टमी गुरूवार, ईस्वी 11 नवम्बर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 32 मिनट से 14 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

💥सप्तमी तिथि प्रातः 06 बजकर 51 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी।

💥श्रवण नक्षत्र मध्याह्न 14 बजकर 59 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

💥वृद्धि योग रात्रि 04 बजकर 43 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

💥वणिज करण प्रातः 06 बजकर 51 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

🔴चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️शुभ 06 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 05 मिनट तक

🔶️चर 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक।

🔶️लाभ 12 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 32 मिनट तक।

🔶️अमृत 13 बजकर 32 मिनट से 14 बजकर 54 मिनट तक।

आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर रात्रि 02 बजकर 52 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुम्भ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

❄चंद्रमा मकर राशि पर रात्रि 02 बजकर 52 मिनट तक उपरांत कुम्भ राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो के जातको का राशिफल

🏵मेष: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

🏵वृषभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

🏵मिथुन: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

🏵कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक स्तर पर सफलता मिलेगी।

🏵सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

🏵कन्या: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

🏵तुला: मानसिक की स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन सचेत रहें। कुछ घरेलू और कुछ व्यावसायिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

🏵वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

🏵धनु: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

🏵मकर: व्यापारिक प्रतिष्ठान पर स्थिति अच्छी होगी, लेकिन सचेत रहें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा।

🏵कुंभ: पारिवारिक तनाव से गुजर सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।

🏵मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

🌼श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments