जानिए पं हरिश शर्मा से 13 नवम्बर 2021 का पंचांग व महरत

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥13 नवम्बर 2021 शनिवार का पंंचांग व राशिफल 

🔱जय श्री महाकाल🔱 

पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 कार्तिक शुक्ल दशमी शनिवार, ईस्वी 13 नवम्बर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः 09 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

💥दशमी तिथि प्रातः 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।

💥शतभिषा नक्षत्र मध्याह्न 13 बजकर 25 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

💥व्याघात योग रात्रि 02 बजकर 15 मिनट तक उपरांत हर्षण योग रहेगा।

💥तैतिल करण सायं 17 बजकर 37 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

🔴चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

शुभ 08 बजकर 06 मिनट से 09 बजकर 27 मिनट तक

चर 12 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 32 मिनट तक।

लाभ 13 बजकर 32 मिनट से 14 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत 14 बजकर 54 मिनट से 16 बजकर 15 मिनट तक।

🔴आज का चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुम्भ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

☪️चंद्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।


🔴12 राशियो के जातको का राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।


वृषभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


मिथुन: रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।


कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।


सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।


कन्या: धन, सम्मान और उपहार में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।


तुला: सांस्कृतिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।


वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। शासन सत्ता और अधिकारी का सहयोग मिलेगा।


धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।


मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पड़ोसी या आधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।


कुंभ: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।


मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।


श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments