बिंदास बोल @ जयपुर : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय हैदर अली जैदी के मार्गदर्शन में रिचा तोमर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में सुनीता मीणा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निर्भया स्क्वाॅड, गुंजन सोनी पुलिस निरीक्षक थाना अधिकारी पुलिस थाना सिंधी कैंप व निर्भया स्क्वाॅड टीम की ओर से सुरक्षा सखी एवं महिला अधिकारों के संबंध में स्थानीय स्तर पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।पुलिस थाना सिंधी कैंप क्षेत्र में स्वामी वस्ती कॉलोनी में महिलाओं और बच्चों के साथ संवाद किया गया। बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में तथा शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। महिलाओं से संवाद के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के विषय में जागरूक किया गया तथा उनकी रिपोर्टिंग के विषय में बताया गया कि महिलाओं की पहचान गुप्त रखी जाकर भी उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। महिलाओं तथा बच्चियों के साथ में संबंधित थाना तथा निर्भया स्क्वाॅड की हेल्पलाइन के नंबरों को साझा किया गया। इस संवाद में हर आयु वर्ग की महिलाएं एवं बच्चियां उपस्थित रही। संवाद के दौरान सभी को कोरोना महामारी से बचने के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया।

Comments