बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥२९ दिसम्बर २०२१ पौष कृष्ण दशमी बुधवार पंचांग व राशिफल
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 पौष कृष्ण दशमी बुधवार, ईस्वी २९ दिसम्बर २०२१, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शिशिर ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न १२ बजकर २२ मिनट से १३ बजकर ४० मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥दशमी तिथि सायं १९ बजकर १५ मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।
💥स्वाति नक्षत्र रात्रि ०२ बजकर ३९ मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा।
💥सुकर्मा योग रात्रि ०१ बजकर १५ मिनट तक उपरांत धृति योग रहेगा।
💥विष्टि करण सायं १६ बजकर १५ मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️लाभ 07 बजकर 12 मिनट से 08 बजकर 30 मिनट तक
🔶️अमृत 08 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 47 मिनट तक।
🔶️शुभ 11 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।
🔶️चर 14 बजकर 57 मिनट से 16 बजकर 14 मिनट तक।
☪️आज का चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
❄चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
🏵मेष - पिता को लाभ। सरकारी कार्यों में सफलता मिले। दुकानदार और व्यापारियों को लाभ। नौकरी में परिवर्तन व् आवेदन के लिए शुभ दिन। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहे।
🏵वृषभ - धन लाभ में शंका। बिजली व् अग्नि के कार्य सावधानी पूर्वक करें चोट का भय। पिता के सहयोग से किये गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
🏵मिथुन - पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा लेकिन मन में संशय बना रहेगा। व्यापारियों को रुकी धनराशि प्राप्त हो सकती है। शेयर बाजार सट्टे से लाभ हो सकता है।
🏵कर्क - कार्य समयानुसार अपनी गति से पूर्ण होंगे जल्दबाजी न करें अन्यथा अधिकारी रुष्ट हो सकते हैं। छाती से सम्बंधित रोग की संभावना। कम बोले। धन लाभ हो सकता है।
🏵सिंह - यात्रा में हानि। मन अशांत और शक शुब्हा बना रहे। पिता के लिए धन खर्च हो सकता है। नींद अच्छी नहीं आएगी। काला रंग नकारात्मक विचारों को बल देगा।
🏵कन्या - योजनबद्द कार्य असफल हो सकते हैं। अचानक किये गए कार्य सफल होंगे। धन लाभ की संभावना। मकान परिवर्तन या स्थान परिवर्तन का विचार बन सकता है। खानपान का ध्यान रखें। मन विचलित रहे।
🏵तुला - जुड़ा धन न छेड़ें व्यर्थ नष्ट हो सकता है। गले की पीड़ा। माता का स्वास्थ्य नरम। अपने कार्य स्वंय करें सफलता मिलेगी। क़ानूनी पचड़ों से दूर रहें। पडोसी से वादविवाद न करें।
🏵व्रश्चिक - सट्टे शेयर बाजार और सरकारी कार्यों में हानि की संभावना। धन लाभ अवश्य होगा। काला नीला रंग अशुभता देगा। मित्र मदद करेंगे। नौकरी में अड़चन।
🏵धनु - धन दवा डॉक्टर पर खर्च हो सकता है। किसी की जमानत न लें। मन अशांत धन लाभ की संभावना कम। व्यापारियों को हानि हो सकती है। कम बोले।
🏵मकर - व्यापारीयों को लाभ मिल सकते हैं। धन लाभ होगा। स्त्री को उपहार मिल सकते हैं। अपने वचनो का मोल समझें। नौकरी के आवेदन के लिए शुभ दिन। भाई को लाभ।
🏵कुम्भ - व्यापार में लाभ। धार्मिक वस्तु न लें अन्यथा व्यापार में हानि की संभावना। धन लाभ के अवसर बनेगे। मूत्र सम्बन्धी या कर्ण पीड़ा की संभावना।
🏵मीन - अपने कार्यों से सम्बंधित किसी से बात न करें अन्यथा असफलता मिलेगी। नए आर्डर एडवांस के साथ मिल सकते हैं। कर्ज उतर सकता है। नौकरी के आवेदन के लिए शुभ दिन।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
Comments