जयपुर पुलिस द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेकर महिलाए बनी सशक्त

💥ज्ञानविहार स्कूल मे सोमवार से शुरु हुई पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला

बिंदास बोल @ जयपुर :  जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू किए गए महिला शक्ति एवं आत्मरक्षा के निःशुल्क प्रशिक्षण अभियान की कड़ी मे स्कूली छात्राओं व अन्य महिलाओ ने महिला हेल्पलाइन की जानकारी के साथ साथ आत्मरक्षा के गुर सीखे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना के निर्देशन मे मालवीय नगर स्थित ज्ञानविहार स्कूल मे स्कूली छात्राओं, कामकाजी महिलाओं व गृहणियों के लिए पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इसमे महिलाओ ने पुलिस की निर्भया स्क्वाड टीम सुशीला व लाजवंती के निर्देशन मे आत्मरक्षा के गुर सीखे। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने निर्भया स्क्वाड ट्रेनर्स का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्योकि आज के युग में नारी सुरक्षा एक बहुत बडा मुद्दा है।

मीडिया कोऑर्डिनेटर रेनू शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन ट्रेनर्स सुशीला व लाजवंती ने छात्राओं के साथ उनके अब तक के अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में सही-गलत का निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के बारे में बताया। तत्पश्चात उन्होने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के कई टेक्निक के बारे में डेमोंसट्रेशन दिया गया यहां तक कि बच्चों ने सिखाए गए उन टेक्निक्स को जीवन में उतारने के लिए खुद डेमोंसट्रेशन करके बताया कि किस प्रकार भी अपना बचाव कर सकती है। 

इस कार्यशाला में 150 से भी अधिक बच्चियों कामकाजी महिलाओं तथा गृहणियों ने लाभ उठाया। ये कार्यशाला 24 दिसंबर तक रोजाना दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।

Comments