बिंदास बोल @ जयपुर : सांगानेर विधानसभा के जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज ने राज्य बजट 2022-23 को राजस्थान के इतिहास का सबसे शानदार बजट बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट 22-23 आम आदमी, गरीब और किसानों का बजट है। इसमें समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। राज्य में राजकीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करके जननायक, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। साथ ही आम आदमी को चिरंजीवी योजना में इलाज की राशि 5 लाख से बढ़कर रु 10 लाख की है, सस्ती बिजली, पानी एवं सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं पर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय जननायक ने प्रदेश की जनता के हित में लिए हैं। इस ऐतिहासिक बजट के लिए जननायक का बहुत-बहुत आभार एवं प्रदेशवासियो को बधाई। साथ ही सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को एक और सरकारी गर्ल्स कॉलेज देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद प्रेषित किया।
Comments