जानिए पँ. हरीश शर्मा से 21फरवरी 2022 का पंचांग व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥21 फरवरी 2022 पंचमी सोमवार का पंचांग

🔱जय श्री महाकाल

पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत 1943 फाल्गुन कृष्ण पंचमी सोमवार, ईस्वी 21 फरवरी 2022, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः 08 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 44 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

💥पंचमी तिथि रात्रि 20 बजकर 00 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।

💥चित्रा नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 17 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र रहेगा।

💥गंड योग मध्याह्न 13 बजकर 04 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग रहेगा।

💥कौलव करण प्रातः 08 बजकर 36 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

🚩01 फरवरी  से 28 फरवरी 2022 - व्रत- त्योहार

🚩27 फरवरी, विजया एकादशी

🚩28 फरवरी, सोम प्रदोष व्रत

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️अमृत06 बजकर 54 मिनट से 08 बजकर 19 मिनट तक

🔶️शुभ 09 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 09 मिनट तक।

🔶️चर 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 25 मिनट तक।

🔶️लाभ 15 बजकर 25 मिनट से 16 बजकर 50 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*

🌀चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

🏵12 राशियो का दैनिक राशिफल

🏵मेष- सुख संसाधन बढ़ेंगे, भवन और वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। अपने की भावनाओ का सम्मान करे, यात्रा संभव है। ओछे लोगो से दूर रहे, दिन सामान्य शुभ फलकारक।

🏵वृष- करियर कारोबार में लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी रहेंगी।प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। शॉर्ट टर्म गेन पर फोकस रखें।आलस्य से बचें। दिन सूचना एवं संपर्क को बल देने वाला।

🏵मिथुन - हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। अपनों के सहयोग से महत्वपूर्ण योजनाएं आगे बढ़ा सकेंगे। लाइफ स्टाइल बेहतर बनी रहेगी। कामकाज में अनुकूलता रहेगी। मनोबल ऊंचा रखें।

🏵कर्क - सृजन एवं अनुकूलन बढ़ा हुआ रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा। कामकाज बेहतर रहेगा।

🏵सिंह - व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे। व्यर्थ वार्तालाप और विवाद से बचें। धर्म मनोरंजन में रुचि बनी रहेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन सामान्य शुभ।

🏵कन्या - आर्थिक लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखें और अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। निजी जीवन सुख कारक रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

🏵तुला - कामकाज बेहतर बना रहेगा। संपत्ति के मामले बनेंगे। दाम्पत्य में धैर्य और अुनशासन बढ़ाएं। एक दूसरे को स्पेस दें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। दिन शुभफलकारक।

🏵वृश्चिक - भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। धर्म संस्कार और मनोबल बढ़त पर रहेेंगे।  गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष बेहतर बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

🏵धनु - सकारात्मक सोच रखें और संदेह की पृवृत्ति से बचें। दिन अप्रत्याशित फलकारक। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।

🏵मकर - निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। साझा कोशिशों में सफलता मिलेगी। दिन उत्तम फलकारक।

🏵कुम्भ - कला कौशल को बल मिलेगा। विपक्ष के प्रति कठोर बने रहेंगे। कार्य व्यापार में सतर्कता रखें और उधार के लेन देन से बचें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।

🏵मीन - मित्र संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा एवं संतान पक्ष बेहतर रहेगा। प्रियजन से भेंट संभव है। लाभ संवार पर रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन उत्तम फलकारक। अति उत्साह से बचें।

✍यह राशिफल चंद्र गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments