जानिए पँ. हरीश शर्मा से 22 फरवरी 2022 का पंचांग व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

22 फरवरी 2022 मंगलवार दैनिक पंचांग

🔱जय श्री महाकाल

पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत 1943 फाल्गुन कृष्ण षष्ठी मंगलवार, ईस्वी 22 फरवरी 2022, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 25 मिनट से 16 बजकर 50 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

💥षष्ठी तिथि सायं 18 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।

💥स्वाति नक्षत्र मध्याह्न 15 बजकर 36 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा।

💥वृद्धि योग मध्याह्न 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

💥गर करण प्रातः 07 बजकर 20 मिनिट तक उपरांत वनिज करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️चर 09 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 09 मिनट तक

🔶️लाभ 11 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।

🔶️अमृत 12 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 00 मिनट तक।

🔶️शुभ 15 बजकर 25 मिनट से 16 बजकर 50 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

🌀चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

🏵12 राशियो का दैनिक राशिफल

🏵मेष- संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। पेशेवर उम्मीद से अच्छा कर सकते हैं। मान सम्मान बढ़ेगा। बड़ों से लाभ। दिन श्रेष्ठ।

🏵वृषभ- सकारात्मकता में तेजी से इजाफा होगा। योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। भाग्य का प्रतिशत उछाल पर रहेगा। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

🏵मिथुन- अत्यावश्यक कार्यों की सूची बनाएं और उन्हें सहजता से पूरा करने का प्रयास करें। उतावलेपन से बचें। मौसमी सावधानियां रखें। दिन सामान्य शुभ।

🏵कर्क- घर परिवार में खुशियों की आवक बनी रहेगी। जीवनसाथी उम्मीद से अच्छा करेगा। संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्थाई मामलों में सक्रियता आएगी। दिन हितकर।

🏵सिंह- क्षमा करना अच्छी बात है लेकिन पात्र-अपात्र का ध्यान रखें। विपक्ष सक्रिय हो सकते हैं। मेहनत की तुलना में सफलता का प्रतिशत सीमित रहेगा। दिन सामान्य।

🏵कन्या- बौद्धिकता को बल मिलेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। मित्रों को समय देंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

🏵तुला- पारिवारिक मामलों में सहजता रखें। बड़ों के प्रति विनम्र और सेवाभावी रहें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। भूमि भवन के मामले संवरेंगे। दिन सामान्य शुभ।

🏵वृश्चिक- सूचना और संपर्क को बल मिलेगा। सामाजिक सरोकारों में रुचि रहेगी। भाग्य का साथ बना रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। विलासिता और आलस्य से बचें।

🏵धनु- रहन सहन संवार पर रहेगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। अपनों का साथ और सराहना मिलेगी। निसंकोच आगे बढ़ें। भव्य आयोजन में शामिल होंगे।

🏵मकर- स्वयं पर भरोसा और अपनों का साथ श्रेष्ठ प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। प्रभावशीलता बढ़ेगी। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

🏵कुंभ- शुभ निवेश पर जोर रहेगा। सक्रियता और समझ से तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रलोभनों में आने बचें। रिश्तों में मधुरता रहेगी। दिन खर्च बढ़ाने वाला।

🏵मीन- कार्य व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। देरी और ढिलाई से आगे में पछताना पड़ सकता है। लाभ बेहतर बना रहेगा। खर्च संभलकर करें।

🙏🏻यह राशिफल चंद्र गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

          

Comments