कलश यात्रा मे नृत्य के जरिये ठाकुर जी को रिझाया

💥जागेश्वर शिव मंदिर में 12 ज्योतिलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 4 मार्च को

बिंदास बोल @ जयपुर :  जागेश्वर शिव मंदिर एल.एस. नगर नया खेडा विद्याधर नगर जयपुर में 12 ज्योतिलिंग की स्थापना की जावेगी।  मुख्य यजमान नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 3 मार्च 2022 को प्रातः 11 बजे महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा एल.एस. नगर नया खेडा क्षेत्र में निकाली गई। विशाल कलश यात्रा में क्षेत्र की 251 महिलाओं द्वारा हाथी घोडे बैंड बाजे लवाजमे के साथ एक ही परिधान में कलश यात्रा के साथ ही आचार्य पंडित सत्यनारायण शर्मा द्वारा दोेपहर 2 बजे से हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनांक 4 मार्च 2022 को मंदिर परिसर में 12 ज्योतिलिंग प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात विशाल प्रसादी का आयोजन किया जायेगा। समितिक के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विशाल कलश यात्रा में सैकण्डों महिलाकओं द्वारा नृत्य करते हुये भगवान को रिझाया। विशाल शोभा यात्रा में जगह जगह पुष्प वर्षा करने के साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा जगह जगह विशाल शोभा यात्रा का अल्पहार एवं पुष्प वर्षा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 51 जोडो द्वारा हवन यज्ञ में भाग लिया।

Comments