बिन्दास बोल @ ज्योतिष
💥24 अप्रैल 2022 रविवार का पंचांग
🔱जय श्री महाकाल शरणम्🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 वैशाख कृष्ण नवमी रविवार, ईस्वी 24 अप्रैल 2022, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।
🌀राहुकाल सायं 17 बजकर 13 मिनट से 18 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त प्रति 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
नवमी तिथि रात्रि 02 बजकर 54 मिनट तक उपरांत दशमी रहेगी।
श्रवण नक्षत्र सायं 17 बजकर 52 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
शुभ योग रात्रि 23 बजकर 03 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
तैतिल करण मध्याह्न 15 बजकर 40 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️चर 07 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 03 मिनट तक
🔶️लाभ 09 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक।
🔶️अमृत 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक।
🔶️शुभ 13 बजकर 57 मिनट से 15 बजकर 35 मिनट तक।
🏵आज का चंद्रबल मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर प्रातः 05 बजकर 30 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
🌀चंद्रमा मकर राशि पर प्रातः 05 बजकर 30 मिनट तक उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
🚩12 राशियो का राशिफल
🏵मेष- निजी विचारों को छोड़कर अन्य विचारों को अपनाने की सलाह देते हैं। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय आपको समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। खर्च पर संयम रखें।
🏵वृष- शुभ कार्यो का आयोजन भी कर सकते है। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे।
🏵मिथुन- किसी से तकरार न हो जाए, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं मानहानि हो सकती है। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज खर्च अधिक होगा।
🏵कर्क- व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज विवाह का योग हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
🏵सिंह- प्रभाव आज बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।
🏵कन्या- शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान का अनुभव होगा, जिससे कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंता और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है।
🏵तुला- किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करें। वाणी पर संयम रखें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। अचानक धनलाभ होने की संभावना है।
🏵वृश्चिक- मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
🏵धनु- बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं।
🏵मकर- थकान रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी चिंता सताएंगी। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। घर के लोगों और मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं।
🏵कुंभ- अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो, इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यों में आज संभलकर चलने का समय है। माता से लाभ होगा।
🏵मीन- सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
Comments