बिंदास बोल @ जयपुर : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय हैदर अली जैदी ने बताया कि निर्भया स्क्वाड की नोडल अधिकारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना के नेतृत्व में प्रताप नगर पुलिस थाना की पंजीकृत सुरक्षा सखियो के लिये 5 दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरु हुआ। इसके दूसरे दिन जयपुर पुलिस की निर्भया मास्टर ट्रेनर सरिता व सीमा ने सुरक्षा सखियों को आत्मरक्षा के गुर सीखाए। प्रताप नगर पुलिस थाना इंचार्ज बलवीर सिंह के सानिध्य में शिविर के दौरान सुरक्षा सखियों ने स्वयं की सुरक्षा व अपने परिवार की महिलाओं की सुरक्षा के लिये जोश, साहस व उत्साहपूर्वक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा सखी रीमा गोधा व अनिता सिंह ने डेमो के जरिए समझाया कि अगर कोई लड़का छेडछाड करने की नीयत से कन्धे पर हाथ रखे तो एक महिला असानी से उसका हाथ मोड़कर कैसे गिरा सकती है और मनचलो से स्वयं को कैसे सुरक्षित रख सकती है। निर्भया की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि सुरक्षा सखी अनिता सिंह, रीमा गोधा, सरिता चैधरी, बबिता शर्मा, आरती सिंह बैरवा सहित कई सुरक्षा सखियों ने अपने हाथों से पोस्टर व स्लोगन तैयार भी किये। उठो नारी क्रांति लाओ..बनो अपने क्षेत्र की सुरक्षा सखी महिलाओ की सखी सुरक्षा-सखी, थैंक यू जयपुर पुलिस, थैंक यू निर्भया, वी प्राउड ऑफ सुनीता मीना मैम.. जैसे स्लोगन व नारों के साथ जयपुर पुलिस व निर्भया स्क्वाड टीम का धन्यवाद किया। साथ ही महिलाओ से अपील की कि खुद की सुरक्षा के लिये जयपुर पुलिस के निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से जुड़े।
Comments