जानिए पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" से मंगलवार 31 मई 2022 का महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥31 मई 2022 मंगलवार का पंचांग व दैनिक राशिफल

🔱 जय श्री महाकाल शरणम् 🔱

पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार, ईस्वी 31 मई 2022, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 46 मिनट से 17 बजकर 29 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

💥प्रतिपदा तिथि रात्रि 19 बजकर 19 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।

💥रोहिणी नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 01 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

💥धृति योग रात्रि 00 बजकर 32 मिनट तक उपरांत शूल योग रहेगा।

💥किस्तुघान करण प्रातः 06 बजकर 08 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️चर 08 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक

🔶️लाभ 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक।

🔶️अमृत 12 बजकर 18 मिनट से 14 बजकर 02 मिनट तक।

🔶️शुभ 15 बजकर 45 मिनट से 17 बजकर 29 मिनट तक।

🌀आज का चंद्रबल वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर रात्रि 23 बजकर 29 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा।

🌀चंद्रमा वृषभ राशि पर रात्रि 23 बजकर 29 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

🚩12 राशियो का राशिफल 

🏵मेष- प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे। प्रियजन से भेंट होगी। सकारात्मकता और सम्मान का भाव बढ़ेगा। अपनों की खुशी का ध्यान रखें। जीवन में चकराए कष्ट कम होंगे।

🏵वृषभ- शुभ सूचनाओं को साझा करेंगे। बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। फेस्टिव सीजन में कार्यगति तेज रखें। आलस्य से बचें। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान से लाभ के योग।

🏵मिथुन- श्रेष्ठ व्यवहार से सभी को प्रसन्नता देंगे। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। धनधान्य संग्रह में रुचि रहेगी। प्रियजनों से भेंट संभव है। युवा एवं विद्यार्थी अधिक अच्छा करेंगे।

🏵कर्क- भवन-वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। शासरह पर पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। बंधुजनों के सहयोग से कार्य साधने में सहजता होगी। अनुकूलता और आनंद में वृद्धि होगी। 

🏵सिंह- लाइफ स्टाइल के संवार पर जोर देंगे। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। साहस पराक्रम और अनुशासन बना रहेगा। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

🏵कन्या- वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संचित धन में कमी हो सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्य व्यापार बढ़त पर रहेगा। आज आपका दिन शुभ रहेगा।

🏵तुला- भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। समय एवं सामर्थ्य का प्रबंधन रखें। लाभकारी यात्रा के योग है।

🏵वृश्चिक- संतान से सुखद समाचार संभव। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।  प्रियजनों से भेंट संभव होगी। वाहन खरीद के योग बन रहे है।

🏵धनु- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा हेतु किसी दूरस्थ स्थान पर जाना पड़ सकता है। संतान के कारण कष्ट हो सकता है, ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है।

🏵मकर- माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन असहज रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार का दिन।

🏵कुंभ- भौतिक सुखों का विस्तार होगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि। मित्रों का सहयोग मिलेगा। निजी जीवन में बदलाव के संकेत है। महिला मित्रों से लाभ।

🏵मीन- मन शांत तो रहेगा, पर स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए लोगो से मेलमिलाप होगा। बोलने में सावधानी रखे।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

          

Comments