जानिए ज्योतिषाचार्य पँ. हरीश शर्मा से 16 नवंबर 2022 का शुभ महुर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

♦️16 नवंबर 2022 बुधवार का पंचांग व दैनिक राशिफल 

पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 मार्गशीर्ष अष्टमी बुधवार, ईस्वी 16 नवंबर 2022, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 05 मिनट से 13 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर में रहेगा। पूर्ण रात्रि अष्टमी तिथि रहेगी।

💥अश्लेषा नक्षत्र सायं 18 बजकर 59 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र रहेगा।

💥ब्रह्म योग रात्रि 01 बजकर 06 मिनट तक उपरांत एंद्र योग रहेगा।

💥बालव करण सायं 18 बजकर 59 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

🎉01 नवंबर से 30 नवंबर व्रत एवं त्योहार

💥16 नवंबर: काल भैरव जयंती, वृश्चिक संक्रांति

💥20 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी

💥21 नवंबर, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत

💥22 नवंबर: मार्गशीर्ष की मासिक शिवरात्रि

💥23 नवंबर: मार्गशीर्ष अमावस्या

💥27 नवंबर: विनायक चतुर्थी

💥28 नवंबर: विवाह पंचमी

💥29 नवंबर: चंपा षष्ठी

♦️चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🏵लाभ 06 बजकर 44 मिनट से 08 बजकर 04 मिनट 

🏵अमृत 08 बजकर 04 मिनट से 09 बजकर 24 मिनट तक।

🏵शुभ 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 05 मिनट तक।

🏵चर 14 बजकर 46 मिनट से 16 बजकर 07 मिनट तक।

आज का चंद्रबल वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि पर सायं 18 बजकर 59 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा कर्क राशि पर सायं 18 बजकर 59 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

♦️12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल

🏵मेष- सहज से आगे बढ़ते रहें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान देने से बेहतर है काम में जुटे रहें। मेहनत की तुलना में लाभ का प्रतिशत सीमित रहेगा। बड़प्पन दिखाने से बचें। दिन सामान्य फलकारक।

🏵वृष- महत्वपूर्ण प्रयासों को गति मिलेगी। पराक्रम प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे। स्थाई मामलों में अच्छा करेंगे। भूमि भवन संबंधी मामले पक्ष में रह सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें।

🏵मिथुन- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। लोग आपकी बात का मान रखेंगे। सुख समृद्धि बढ़ेगी। सभी वर्गों का सहयोग मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

🏵कर्क- अवसरों को पहचानने और उन्हें पक्ष में बनाए रखने पर जोर दें। भाग्य का साथ बना रहेगा। परिजनों का भरपूर का साथ मिलेगा। धार्मिकता बढ़ी हुई रहेगी। उच्च मनोबल का लाभ मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।

🏵सिंह- निजी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विनम्रता से काम लेंगे। अपनों का सहयोग राहत बढ़ाएगा। जल्दबाजी से बचें। कम बोलें। दिन सामान्य।

🏵कन्या- अधिकारों के संरक्षण में सफल होंगे। लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। दाम्पत्य में स्थिरता बढ़ेगी। जीवनसाथी उम्मीद से अच्छा करेगा। साझीदारी हितकर रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा। संकोच त्यागें।

🏵तुला- पेशेवर अच्छा करेंगे। ख्याति का लाभ मिलेगा। संस्कारों को महत्व देंगे। विपक्ष के प्रति नरमी से बचें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रुटीन पर अधिक जोर दें। व्यवहार में मधुरता रखें। दिन सामान्य शुभ। 

🏵वृश्चिक- अच्छाईयों को आगे बढ़ाएंगे। गलत बातों के विरोध आगे रहेंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। प्रेम और आध्यात्मिकता को बल मिलेगा। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मनोबल उच्च रखें। 

🏵धनु- बड़ी सोच का लाभ मिलेगा। अपनों के साथ और समर्थन को सम्मान दें। कामकाज सहज बना रहेगा। अनुशासन से कई परेशानियों से बच सकते हैं। दिन सामान्य फलकारक। सहयोगियों को धन्यवाद अवश्य कहें।

🏵मकर- लाभकारक सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। करियर कारोबार में उछाल बना रह सकता है। आत्मविश्वास से प्रदर्शन संवरेगा। तेजी बनाए रखें। दिन सुख सौख्य बढ़ाने वाला।

🏵कुंभ- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आपसी सहमति से श्रेष्ठ निर्णयों को बल मिलेगा। सबकी सुनें मन की करें। दिन उत्तम।

🏵मीन- लक्ष्यकेंद्रित बने रहेंगे। मेहनत पर भरोसा रखें और अनुशासन से आगे बढ़ें। संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। साहस पराक्रम से सभी को प्रभावित करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संकोच त्यागें।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments