जानिए ज्योतिषाचार्य पँ. हरीश शर्मा से 22 नवंबर 2022 का शुभ महुर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥22 नवंबर 2022 मार्गशीर्ष कृष्ण त्रियोदशी मंगलवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 मार्गशीर्ष त्रियोदशी मंगलवार, ईस्वी 22 नवंबर 2022, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

❄राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 46 मिनट से 16 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

त्रियोदशी तिथि प्रातः 08 बजकर 52 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

स्वाति नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 13 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा।

सौभाग्य योग सायं 18 बजकर 36 मिनट तक उपरांत शोभन योग रहेगा।

वनिज करण प्रातः 08 बजकर 52 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

🟠01 नवंबर से 30 नवंबर व्रत एवं त्योहार

22 नवंबर: मार्गशीर्ष की मासिक शिवरात्रि

23 नवंबर: मार्गशीर्ष अमावस्या

27 नवंबर: विनायक चतुर्थी

28 नवंबर: विवाह पंचमी

29 नवंबर: चंपा षष्ठी

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

♦️अमृत 09 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट 

♦️शुभ 10 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक।

♦️चर 12 बजकर 06 मिनट से 13 बजकर 26 मिनट तक।

♦️लाभ 14 बजकर 46 मिनट से 16 बजकर 05 मिनट तक।

❄आज का चंद्रबल मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

🟠12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल

🏵मेष-  कार्य गति बेहतर बनी रहेगी। श्रेष्ठ प्रयासों को आगे बढ़ा पाएंगे। प्रस्तावों और प्रयासों को समर्थन बना रहेगा। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। सुख और संसाधन बढ़ेंगे। दिन उत्तम।

🏵वृष- सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। कम प्रयास में अधिक प्रतिफल के संकेत बने हुए हैं। भाग्य की प्रबलता से धर्म और संस्कारों को बल मिलेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा।

🏵मिथुन- महत्वपूर्ण चर्चाओं में अपना पक्ष दृढ़ता और स्पष्टता से रखें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य फलकारक।

🏵कर्क- भूमि भवन और संपत्ति से जुड़े मामले बनेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। हर्ष उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। संतान उम्मीद से अच्छा करेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

🏵सिंह - सुख मानसिक है  इसे बाहरी कारणों में न खोजें। संसाधनों पर जोर बना रह सकता है। परिजनों की सलाह का सम्मान करें। विनय और विवेक से काम लें। सामान्य से शुभ।

🏵कन्या- मन की बात करने में सहज अनुभव करेंगे। प्रियजनों से भेंट प्रसन्नता और उत्साह बढ़ाएगी। सामाजिक संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्यिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।

🏵तुला - कुल-कुटुम्ब में उल्लेखनीय प्रयासों को बल मिलेगा। परिजनों के समर्थन से जोखिम क्षमता बढ़ेगी। जिद और जल्दबाजी से बचें। बड़ों का यथासंभव मान-सम्मान रखें। दिन सामान्य शुभ।

🏵वृश्चिक- सक्रियता और समझ से सभी को प्रभावित करेंगे। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। सफलताओं के नए सोपान छूने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। संपर्क अच्छा रहेगा। दिन श्रेष्ठ।

🏵धनु- व्यक्तिगत प्रयासो में बेहतर बने रहेंगे। अपनों का साथ और समर्थन बना रहेगा। वाणी-व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। कला कौशल को बल मिलेगा। दिन शुभ।

🏵मकर- सहजता सृजन सकारात्मकता और सामंजस्य से सुख सौख्य समृद्धि को बल मिलेगा। आर्थिक प्रयासों में अच्छे बने रहेंगे। सफलता और लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर रहेगा। दिन श्रेष्ठ।

🏵कुंभ- जिम्मेदारियों के निर्वहन में बेहतर बने रहेंगे। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। खर्च पर अंकुश रखें। प्रलोभनों से बचें। दिन उत्तम।

🏵मीन- आस्था आत्मविश्वास और अनुशासन को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। आर्थिक क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

Comments