आकाशवाणी जयपुर में "काव्य धारा व फागोत्सव" की धूम

बिंदास बोल @ जयपुर : प्रसार भारती आकाशवाणी जयपुर की ओर से अन्तरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में विशेष महिला काव्य गोष्ठी- काव्य धारा व फागोत्सव का आयोजन आकाशवाणी जयपुर परिसर में किया गया।

इसमें गुलाबी नगरी की जानी मानी कवियित्री शशि पाठक, डॉ शारदा कृष्ण, डॉ जयश्री शर्मा, नीलिमा टिक्कू, पुष्पा गोस्वामी, वीना करमचंदानी, डॉ कविता माथुर, स्मिता शुक्ला, मनीषा कुलश्रेष्ठ, डॉ रत्ना शर्मा, संगीता गुप्ता, रेनू शब्द मुखर, संध्या बक्शी और शिल्पी पचौरी ने भाग लिया । सभी कवियित्रियो की अभिव्यक्ति में फ़ाग का गुलाबी रंग व होली के त्यौहार का उल्लास छाया रहा। कवियित्रियो ने अपनी अभिव्यक्ति में नारी दर्शन पर मनन मंथन कर नारी सशक्तिकरण पर बल दिया।

इस अवसर पर साहित्यक क्षेत्र से जुड़े दिग्गज लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, काव्य रसिक एवं नारी शक्ति उपस्थित रही। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने "जश्न ए आधी आबादी नारी शक्ति" काव्य-धारा व फाग उत्सव का भरपूर आनंद लिया। 

इस दौरान कालबेलिया लोकनृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा व लोक नृत्यांगना लाली देवी मीणा का फ़ाग के गीतो पर मनमोहक नृत्य दर्शको के आकर्षण का केंद्र रहा। इस काव्य धारा का सफल संचालन शोभा चंदर पारीक ने किया।

आकाशवाणी जयपुर के कार्यक्रम प्रमुख रामकरण मीना ने सभी अथितियो का स्वागत किया। उप निदेशक (अभि) मयंक कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रसार भारती भारत की आवाज है व लोक सेवा प्रसारक के रूप में कार्य करता है। कार्यक्रम की उद्घोषणा सुषमा नरूला ने की व कार्यक्रम की संयोजिका रेशमा खान थी। 



इसमे जयपुर की जानी मानी हस्तियो फारूख अफरीदी, नंद भारद्वाज, दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख लक्ष्मण व्यास, इकराम राजस्थानी, अमला बत्रा, रीमा गोधा, उषाश्री, रहमान शेख, शिवाली गुप्ता व जयविकुम मिश्रा ने शिरकत की।

Comments