तिरंगा यात्रा के दौरान सोमवार को रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

बिंदास बोल @ जयपुर : आम आदमी पार्टी राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा की ओर से सोमवार 13 मार्च 2023 को तिरंगा यात्रा प्रस्तावित है। तिरंगा यात्रा दोपहर 02.00 बजे बापू बाजार का नुक्कड़ सांगानेरी गेट के पास से रवाना होकर बापू बाजार, न्यूगेट क्राॅस कर नेहरू बाजार होते हुए अजमेरी गेट के पास पंहुचेगी। तिरंगा यात्रा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीवर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित 1500-2000 कार्यकत्ताओं के भाग लेने की संभावना है। प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात एवं पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगीः-

💥सागानेरी गेट से बापू बाजार, न्यू गेट, नेहरु बाजार, अजमेरी गेट तक सामान्य यातायात का संचालन निषेध रहेगा।

💥जौहरी बाजार, चौडा रास्ता, किशनपोल बाजार में संचालित होने वाले सामान्य यातायात को डायर्वट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जायेगा। 

💥कार्यक्रम मे आने वाली बसो की पार्किग रामनिवास के पिछले गेट से त्रिमूर्ति सर्किल तक सर्विस लेन मे पार्क करवाई जायेगी। 

💥कार्यक्रम में आने वाले हल्के वाहनो की पार्किग रामनिवास के अन्दर भूमिगत पार्किग के अंदर पार्क करवाई जाएगी।

Comments