14 दिन बाद शुक्र गोचर से जून में होगा दस राशियों का कल्याण

छाया शर्मा✍

कर्क को बॉस देंगे गुड न्यूज, मेष सहित इन राशियों को होगा धनलाभ..

बिंदास बोल @ दिल्ली : वैदिक ज्योतिष में सुख समृद्धि के दाता शुक्र ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। जो मई के अंत में मिथुन राशि में एंट्री लेंगे। 

30 मई को होने वाले इस गोचर से सभी 12 राशियों पर असर दिखेगा, लेकिन शुक्र ग्रह की कृपा सबसे ज्यादा इन राशियों पर होगी।

30 मई रात 7:38 बजे शुक्र ग्रह वृषभ राशि से मिथुन राशि में आ रहे हैं। जिसके बाद वो कर्क राशि में गोचर करेंगे। 

शुक्र का गोचर जहां इन राशियों को भाग्य का साथ देगा तो कुछ को गुप्त शत्रुओं से बचने की जरूरत होगी।

कर्क को बॉस देंगे गुड न्यूज, मेष समेत इन राशियों को होगा धनलाभ...

🏵मेष राशि

आपके लिए शुक्र का गोचर सुख होगा। कई विषम हालात का भी सामना होगा लेकिन आप सबमें जीत हासिल करेंगे। आपके फैसले अनुसरण के लायक होंगे। अगर आप विदेश में ही बस जाना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल होगा।

🏵वृषभ राशि

आपकी बोली से बुरे से बुरे हालातों में भी आपकी जीत होगी। किसी को दिया पैसा वापस आ जागए, प्रोपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ जाएगा। ऑफिस की राजनीति में फंस सकते हैं सावधान रहें और अपनी दाहिनी आंख का ध्यान रखें।

🏵मिथुन राशि

ये गोचर आपके लिए खुशियां लेकर आ रहा है। सरकारी टेंडर भी आपको मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं पर भी खर्च होगा। लेकिन सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी।

🏵कर्क राशि

12 भाव में गोचर आपसे ज्यादा काम करवाएगा। साथ ही खर्च भी बहुत होगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। कोई गुड न्यूज मिल सकती है। सरकारी नौकरी लगने के भी चांस हैं। लेकिन आपको आपके छुपे दुश्मनों से खुद को बचाना है। कोर्ट कचहरी के मामलों को बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर।

🏵सिंह राशि

आपके आय के साधन बढ़ेगें। बॉस से संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी समस्या दूर होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

🏵कन्या राशि

शुक्र का गोचर सुख देगा। पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। लंबे वक्त से अटके काम पूरे होंगे। प्रोपर्टी में निवेश के लिए बेहतरीन समय है। लेकिन परिवार में बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

🏵तुला राशि

9वें भाव में हो रहे शुक्र गोचर से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति को साहस से बदल देंगे। आपको परेशान करने की कोशिश करने वाले मुंह की खाएंगे।  दूसरे देश के लिए आवेदन करना हो तो गोचर अनुकूल है।

🏵वृश्चिक राशि

किसी बड़ी ऑर्गनाइजेशन से ईनाम मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। दिया गया रूपया वापस मिल जाएगा। लेकिन आपके खिलाफ काम करने वाले लोगों से भी सावधान रहें।

🏵धनु राशि

ये गोचर आपके वैवाहिक सुख में वृद्धि करेगा। सरकारी काम सफल होंगे। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग होंगे। जिनकी शादी नहीं हुई है इस समय हो सकती है। लव लाइफ मधुर रहेगी।

🏵कुंभ राशि

शुक्र 5 वें भाव में मान सम्मान में वृद्धि करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय शुभ है। संतान प्राप्ति के लिए शुभ समय है। कोई पुराना रूका काम पूरा होगा। धनलाभ के योग है। नौकरी में प्रमोशन होगा।

Comments