🔱जय श्री महाकाल
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड"के अनुसार श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी गुरुवार, ईस्वी 18 मई 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 04 मिनट से 15 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
चतुर्दशी तिथि रात्रि 21 बजकर 44 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि रहेगी।
अश्विनी नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र रहेगा।
सौभाग्य योग रात्रि 17 बजकर 35 मिनट तक उपरांत शोभन योग रहेगा।
विष्टि करण प्रातः 10 बजकर 04 मिनिट तक उपरांत शकुन करण रहेगा।
🏵01 मई से 31 मई के व्रत एवं त्योहार*
🎊19 मई: शनि जयंती, वट सावित्री व्रत
🎊20 मई: ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष प्रारंभ
🎊23 मई: ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी
🎊30 मई: गंगा दशहरा
🎊31 मई: भीमसेनी निर्जला एकादशी व्रत
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
♦️शुभ 05 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट
♦️चर 10 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक।
♦️लाभ 12 बजकर 23 मिनट से 14 बजकर 04 मिनट तक।
♦️अमृत 14 बजकर 04 मिनट से 15 बजकर 46 मिनट तक।
🌀आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*
🌀चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।*
🏵मेंष- मित्रों के साथ हर्ष उत्साह से समय बीतेगा। प्रियजनों से भेंट होगी। प्रेम में नेह और विश्वास बढ़ेगा। नवीनता और अनोखी कोशिशों पर जोर बना रह सकता है। दिन श्रेष्ठ।
🏵वृष- खुशियां बांटने और एक दूसरे का ख्याल रखने से बढ़ती हैं। परिवार में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी संभव है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
🏵मिथुन- महत्वपूर्ण सूचना एवं जानकारी मिल सकती है। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती आएगी। संपर्क का लाभ मिलेगा। भाग्य की कृपा से सभी कार्य बनेंगें। दिन उत्तम।
🏵कर्क- परिजनों के साथ हर्षाेल्लास से समय बीतेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। प्रियजनों का घर आगमन खुशी बढ़ाएगा। निसंकोच आगे बढ़ें। कार्य व्यापार अच्छा रहेगा।
🏵सिंह- जो भी करेंगे उसमें सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। साझेदारी लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मेलजोल में रुचि रहेगी।
🏵कन्या- संबंधियों में निकटता बढ़ेगी। कला कौशल को बल मिलेगा। शुभ कार्याें में खर्च बढ़ेगा। मूल्यवान वस्तु की खरीदी संभव है। दिन सुख सौख्य एवं सामंजस्य को बढ़ाने वाला।
🏵तुला- उम्मीद से अच्छे लाभ की संभावना है। आंशिक अवसरों को भी भुनाने में सफल हो सकते हैंं। कार्य व्यापार पर ध्यान केंद्रित रखें। दिन हितसंवर्धक। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
🏵वृश्चिक- प्रोफेशनल्स लक्ष्यों को सहजता से पूरा कर सकते हैं। वरिष्ठों का भरोसा जीतेंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। पदोन्नति संभव है। संपत्ति के मामले बनेंगे। दिन श्रेष्ठ।
🏵धनु- भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों अपेक्षा से अच्छा करेंगे। व्यक्तित्व प्रभावशील रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संपर्काें का लाभ उठाएंगे। आस्था एवं आत्मविश्वास से असंभव भी संभव होगा।
🏵मकर- अपनों के साथ और समर्थन बना रहेगा। लीक से हटकर किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। आकस्मिक लाभ की संभावना है। अनुशासन और निरंतरता के साथ जुटे रहें। दिन शुभ।
🏵कुंभ- भव्य भवन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। साझेदारी और सहकारिता को बल मिलेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। लाभ अच्छा रहेगा।
🏵मीन- पेशेवर अच्छा करते रहेंगे। कला कौशल को बल मिलेगा। सभी का सहयोग एवं समर्थन कार्य व्यापार में उम्मीद से अच्छा कराएगा। खर्च पर ध्यान दें। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
Comments