वार्ड 103 पार्षद शंकरलाल शर्मा जी भाईसाहब का तहेदिल से बहुत बहुत धन्यवाद व आभार
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
बिंदास बोल @ प्रताप नगर : मैं करीब 45 दिन से कचरे के ढेर की समस्या को लेकर परेशान चल रही थी। मेरे घर व पित्रेश्वर महादेव मंदिर के पास प्रताप नगर सेक्टर 8 की आम जनता रोजाना सड़क पर कचरा फैला रही थी। उस स्थान पर नगर निगम का कचरा डिपो नही है। इसके वावजूद भी जनता लगातार कचरा का ढेर इक्कठा कर रही थी। नगर निगम सफाई कर्मचारी अक्सर शिकायत होने पर ही कचरा उठवा रहे थे और मूर्ख जनता लगातार कचरा फैलाने में लगी थी। मैने पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक सर, डीसी मैंम नगर निगम सांगानेर, वार्ड 103 पार्षद शंकरलाल शर्मा, पूर्व कॉन्ग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास, निगम ग्रेटर कचरा निरीक्षक, निगम अधिकारियो व 181 पर लगातार शिकायत कर कचरा उठवाती रही। साथ ही अपनी कलम के जरिये आमजन व निगम तक अपनी समस्या पहुचाते हुए कचरा उठवाने व मोहल्ले के लोगो को समझाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन कचरे की बदबू व मच्छरो- मक्खियो को मुझे, शिव मंदिर व जैन मंदिर के श्रद्धालुओ को रोजाना झेलना पड रहा था। गुरूवार 4 मई को हमारे वार्ड नम्बर 103 के पार्षद आदरणीय शंकरलाल शर्मा जी भाईसाहब कचरे के ढेर वाले स्थान पर पहुचे और वहां खडे होकर कचरा इंचार्ज अशोक मीना जी व निगम सफाई कर्मचारियो के सहयोग से प्रताप नगर स्थित रतनसिंह मार्ग व महादेव मंदिर के पास की सफाई करवाई व जंगली कटीली झाडियो को भी हटवाया ताकि श्रद्धालुओ व बच्चो को सडक पर चलने में सुविधा रहे। इसके लिये मै वार्ड 103 पार्षद शंकरलाल शर्मा जी भाईसाहब, निगम अधिकारी हाबिद हुसैन जी सर व वार्ड कचरा इंचार्ज अशोक मीना जी का तहेदिल से धन्यवाद व आभार प्रकट करती हू। आज शनिवार को सफाई को तीन दिन बीत चुके है वहां कचरे का ढेर नही है। ना ही तीन दिन से बारिश मे भीगे कचरे की बदबू आ रही है। इसके लिये आप सभी का तहेदिल से आभार
🙏🙏🙏🙏
रीमा गोधा
(स्वतंत्र पत्रकार)
कर्मशील व जागरूक नागरिक निगम ग्रेटर वार्ड 103
Comments