बरखा शर्मा भाजपा महिला मोर्चा जयपुर की मंत्री नियुक्त

बिंदास बोल @ जयपुर : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी की अनुशंसा पर व भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जयपुर शहर का विस्तार करते हुए नये जिला पदाधिकारियो की घोषणा की गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जयपुर शहर की जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने भाजपा महिला मोर्चा जयपुर का विस्तार करते हुए अंजना सेन को महामंत्री, अनिता पारीक व अमृता शर्मा को उपाध्यक्ष, संतोष गुप्ता, अनिता सोलंकी व बरखा शर्मा को मंत्री, दीपिका राठोड़ को कोषाध्यक्ष व रेखा मीणा को सोशल मिडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी व जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी का आभार व्यक्त करते हुए बरखा शर्मा ने कहा कि मुझे भाजपा महिला मोर्चा के मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। मै उसे निष्ठापूर्वक निभाऊँगी साथ ही भाजपा के लिये मेरा सदैव सहयोग रहेगा।

Comments