बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥29 अप्रैल 2024 वैशाख कृष्ण षष्ठी सोमवार दैनिक राशिफल शुभ महूर्त
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री कालयुक्त नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2081 श्री शक संवत 1946 वैशाख कृष्ण षष्ठी सोमवार, ईस्वी 29 अप्रैल 2024, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, ग्रीष्म ऋतु।
🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।
💥पंचमी तिथि प्रातः 07 बजकर 59 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।
💥पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 04 बजकर 42 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा।
💥सिद्ध योग रात्रि 00 बजकर 24 मिनट तक उपरांत साध्य योग रहेगा।
😈राहुकाल प्रातः 07 बजकर 28 मिनट से 09 बजकर 07 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा
तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 59 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
♦️अमृत 05 बजकर 49 मिनट से 07 बजकर 28 मिनट तक
♦️शुभ 09 बजकर 07 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।
♦️चर 14 बजकर 02 मिनट से 15 बजकर 41 मिनट तक
♦️लाभ 15 बजकर 41 मिनट से 17 बजकर 20 मिनट तक।
🌀आज का चंद्रबल मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*
❄चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
🏵12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष- आर्थिक उपलब्धियों के लिए अच्छा दिन है। बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेगा। बल-बुद्धि से मुश्किलों का हल निकालने में सफल रहेंगे।
🏵वृष- कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग उत्साह बढ़ाएगा। बौद्धिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे। प्रशासनिक मामले बनेंगे। पैतृक पक्ष से लाभ संभव है। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। दिन उत्तम फलकारक।
🏵मिथुन- धर्म संस्कारों को बढ़ावा देंगे। मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। आलस्य से हर संभव बचें। आस्था और आत्मविश्वास से अप्रत्याशित उपलब्धि को प्राप्त होंगे। दिन भाग्यकारक।
🏵कर्क- अपनों का साथ खुशियां बढ़ाएगा। रहन सहन उम्दा रहेगा। वाणी-व्यवहार का लाभ मिलेगा। सेहत के मामलों में अनदेखी न करें। चर्चाओं में सतर्कता रखें। अनुशासन पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक।
🏵सिंह- दाम्पत्य सबसे प्रभावी और सुखकर जिम्मेदारी होती है। सुख सौख्य बांटने से बढ़ता है। खुशियां बांटें और बढ़ाएं। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। स्थायित्व को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे।
🏵कन्या- सबसे सफल व्यक्ति वह होता है जो उपलब्धियों का श्रेय साझा करता है और भूलों को सहज स्वीकार करता है। विपक्ष को हल्के में न लें। पेशेवर और नौकरीपेशा अच्छा करते रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।
🏵तुला- शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष हितकर रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। हर्ष उत्साह से समय बिताएंगे। दिन उत्तम फलकारक। भावनात्मक कमजोरियों को हावी न होने दें।
🏵वृश्चिक- सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। भवन-वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। अपनों का साथ और सहयोग खुशियां बढ़ाएगा। कामकाज में अनुकूलता रहेगी। सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा।
🏵धनु- शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। बंधुजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकते हैं। धर्म-संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। अनुशासन हर हाल बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। दिन शुभ।
🏵मकर- करीबियों के साथ उत्सव-आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। सभ्यता और भव्यता पर जोर रहेगा। हर्ष आनंद कारक समय है। वाणी-व्यवहार में प्रभावशील रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक।
🏵कुंभ- महत्वपूर्ण मामलों में सक्रियता दिखाने का समय है। सफलता का ग्राफ ऊंचा रहेगा। पूछपरख बनी रहेगी। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। दिन शुभकारक।
🏵मीन - दाम्पत्य में साथी की भावनाओं और मत का सम्मान अत्यावश्यक है। आपसी प्रेम और विश्वास को बल मिलेगा। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य से शुभकारक।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
Comments