बिंदास बोल @ जयपुर : पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व की ओर से बुधवार को रावत पब्लिक स्कूल में "भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023" व "भारतीय न्याय संहिता 2023" पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विनोद कुमार शर्मा (सहायक पुलिस आयुक्त साँगानेर) व मुनीन्द्र सिंह (थानाधिकारी पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व) के नेतृत्व में पुलिस थाने प्रताप नगर के सीएलजी सदस्यो व सुरक्षा सखियो को 1 जुलाई 2024 से भारत में लागू होने वाले नए कानून 2023 की जानकारी दी गई।साथ ही भारतीय न्याय संहिता BNS 2023 व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS 2023 की धाराओ के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा जीरो एफआईआर व ई-एफआईआर के बारे में भी जानकारी दी।इस सेमिनार में रीमा गोधा सुरक्षा सखी (पुलिस), राजेन्द्र पटेल सीएलजी सदस्य, पारस जैन सीएलजी सदस्य, शंकर शर्मा पार्षद वार्ड 103, चेतन निमोडीया, हेमंत शर्मा सीएलजी सदस्य, रेखा शर्मा सुरक्षा सखी व पुरूषोत्तम लखवानी सहित प्रताप नगर पुलिस थाने के कई सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र व सुरक्षा सखियां ने भागीदारी निभाई।

Comments