जानिए पँ. हरीश शर्मा से 25 नवंबर 2025 का दैनिक राशिफल व शुभ मूहूर्त

बिंदास बोल @ज्योतिष

जानिए पँ. हरीश शर्मा से 25 नवंबर 2025 मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी मंगलवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

श्री श्री सिद्धार्थ नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2082 श्री शक संवत 1947 मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी मंगलवार, ईस्वी 25 नवंबर 2025, श्री सूर्य दक्षिणायन उत्तरायन, हेमंत ऋतु।

सूर्य उदय प्रातः 06.49 सूर्यास्त सायं 17.24

राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 46 मिनट से 16 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

पंचमी तिथि रात्रि 22 बजकर 58 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।

उतराषाढ़ नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 58 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र रहेगा।

गन्ड योग मध्याह्न 12 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग रहेगा।

बव करण प्रातः 10 बजकर 14 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा

🔅 व्रत एवं त्यौहार

24 नवंबर- विनायक चतुर्थी

25 नवंबर- विवाह पंचमी

28 नवंबर- मासिक दुर्गाष्टमी

🔅चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

चर 09 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक

लाभ 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 07

मिनट तक।

अमृत 12 बजकर 07 मिनट से 13 बजकर 27 मिनट तक

शुभ 14 बजकर 46 मिनट से 16 बजकर 05 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा

12 राशियों का राशिफल 

मेष - घर बैठे धन लाभ होगा। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कृषि से सम्बंधित कार्यों में लाभ मिलेगा। आज क्रोध या तनाव लेना ठीक नहीं है। भोजन संतुलित रखे।

वृषभ - मन लगाकर कोई भी कार्य करे सफलता मिलेगी। ज्यादा सोच विचार निर्णय में बाधा डालेगा। चोट लगने की संभावना है। घर में साफ सफाई का ध्यान रखे।

मिथुन - कम प्रयास में लाभ ज्यादा। नई वस्तु खरीदने के योग है। वाहन सुख मिल सकता है। स्त्री पक्ष से लाभ के योग है। मेहमानों का आगमन हो सकता है। कार्य सफल होंगे। 

कर्क - लाभ के लिए अथक प्रयास करने होंगे। नए भवन के योग है। योजना पर कार्य करने का समय है। मित्रजनों से भेंट के योग है। बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना। 

सिंह - सकारात्मक सोच सफलता देगी। मित्र से सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के लिए प्रयास करना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। 

कन्या -  बड़ी के सहयोग से कार्यों में सफलता तथा लाभ की संभावना। चटपटे व्यंजनों से बचें। किसी पर अंध विश्वास न करें। अपने से कमजोर लोगों से बहस करना ठीक नहीं।

तुला - मन में थोड़ा अशांति रह सकती है। ज्यादा तनाव ना ले। परिवार के साथ समय बिताने का दिन है। बड़े बुजर्गों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लक्ष्य पर केंद्रित रहे।

वृश्चिक - क्रोध का त्याग करें कार्य सफल होंगे। व्यवसायिक यात्रा की संभावना। धन लाभ होगा रुका धन प्राप्त हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द मिले।  

धनु - साफ और स्पष्ट रहने से अच्छा लाभ होगा। माता का स्वास्थ्य पर ध्यान दे। कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ के योग है। देव स्थान पर जाने से लाभ के योग। 

मकर - धन लाभ होगा। परिश्रम का परिणाम शुभ होगा। वस्त्र आदि की खरीद हो सकती है। अभ्क्षय पदार्थों का सेवन ना करे। व्यापार में निवेश के योग है। यात्रा सुखद रहेगी।

कुम्भ - कार्यों में सिद्धि। मन में प्रसन्नता। साझेदार और जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को नए आर्डर मिल सकते हैं। माता पिता की सेवा से लाभ मिलेगा।

मीन - मेहनत से किये गए कार्य सफल होंगे। धन लाभ होगा। मित्र मदद करेंगे। सास बहु में नौंकझौंक हो सकती है। लड़ाई झगडे से दूर रहें। भाई से लाभ हो सकता है। 

                    *पँ. हरीश शर्मा* 

                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"

Comments