जानिए पँ. हरीश शर्मा से 27 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल


💥बिंदास बोल @ ज्योतिष💥


🏵27 फरवरी 2020 का राशिफल🏵


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार शक संवत् 1941 फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी गुरुवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 27 फरवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।


💥राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।


💥अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।


💥चतुर्थी तिथि प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।


💥रेवती नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 09 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र रहेगा।


💥शुभ योग प्रातः 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।


💥वणिज करण मध्याह्म 19 बजकर 30 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।



💥चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🌀शुभ 06 बजकर 48 मिनिट से 08 बजकर 16 मिनिट तक
🌀लाभ 12 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 00 मिनट तक।
🌀अमृत 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 26 मिनट तक।


💥चंद्रमा मीन राशि पर रात्रि 01 बजकर 09 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।



🏵 मेष: आर्थिक हालात से संबंधित समस्या आपके तनाव का कारण बन सकती है | लोगो का सख्त बर्ताव आपको नाराज कर सकता है लेकिन उनसे किसी प्रकार का वाद विवाद ना हो इसके लिए शांत रहे | 


🏵 वृषभ: व्यस्तता के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आ सकती है | किसी दोस्त की आर्थिक मदद कर सकते हैं | सोच समझकर किसी को उधार दे |


🏵 मिथुन: आप अपने महत्वकांक्षाओं को समझने एवं उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं | आज आपके विनम्र स्वभाव के कारण कई लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं |


🏵 कर्क: आज पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोतरी हो सकती है | आज आपके कार्य में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिए हो सके सके तो कार्य संभलकर करें एवं अपना कार्य दूसरों पर ना धोपे |


🏵 सिंह: आज ऐसे स्त्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं जिसके बारे में आपने पहले सोचा नहीं होगा | बड़े निवेश करने से बचे | आज आप दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं 


🏵 कन्या: आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो निश्चित ही आर्थिक नुकसान होगा इसलिए कोई भी कार्य अपने सूझबूझ से ही करें | कामकाज में आ रही परेशांनी दूर होगी।


🏵 तुला: आज आपका मनोबल और अधिक बढ़ा सकता है | आज पूंजी निवेश के लिए समय उत्तम है परंतु आज किसी को उधार ना दें | अत्यधिक खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं |


🏵 वृश्चिक: जितना धैर्य रखेंगे आपको उतने ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे | व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी | आज आप अपने परिवारजनों के साथ हंसी-मजाक से दिन व्यतीत करेंगे |


🏵 धनु: आज कार्यालय में किसी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है | जिसके कारण आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आज अपने अधूरे कामों को निपटा लें | किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं |


🏵 मकर: आज नई योजनाओं को प्रारंभ करने से पहले अपने से बड़ो की राय जरूर ले | आपको सफलता अवश्य मिलेगी | कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल कर ले जो पहले से आपके पास है |


🏵 कुंभ: कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज आप किसी के साथ वाद विवाद तथा दूसरों की कमियां निकालने की आदत को छोड़ दे | आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन सकती है |


🏵 मीन: दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा | अगर आप अपने घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं | आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा ।
 


🙏जय श्री महाकाल🙏


Comments