🌟 बिंदास बोल @ ज्योतिष 🌟
💥24 फरवरी 2020 का राशिफल💥
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार शक संवत् 1941 फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा सोमवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 24 फरवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, वसन्त ऋतु।
💥 राहुकाल मध्याह्न 08 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 43 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
💥 अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
💥 प्रतिपदा तिथि रात्रि 23 बजकर 16 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।
💥 शतभिषा नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 21 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
💥 शिव योग प्रातः 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
💥 किंस्तुघ्न करण प्रातः 10 बजकर 08 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
💥 चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🌀अमृत 06 बजकर 51 मिनिट से 08 बजकर 17 मिनिट तक
🌀शुभ 09 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 08 मिनट तक।
🌀लाभ 15 बजकर 26 मिनट से 16 बजकर 51 मिनट तक।
💥 चंद्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।
🏵 मेष: दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान से किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। छात्रों के लिए पढ़ाई में व्यवधान रह सकता है।
🏵 वृष: आज आपका दिन शुभ रहेगा। काम में आश्चर्यजनक सफलता मिल सकती है।व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। परिवार में आनंद रहेगा। यात्राओं का भरपूर आनंद उठाएंगे। स्वास्थ्य बढ़िया बना रहेगा।
🏵 मिथुन: करियर में तरक्की के मामले में बाधाएं आ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना होगा। छात्र अपने सहपाठियों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
🏵 कर्क: आज का दिन काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई संपत्ति लेने पर विचार हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। आज मन प्रसन्न रहेगा।
🏵 सिंह: आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
🏵 कन्या: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। खुशखबरी भी मिल सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दिमाग में कुछ नए विचार आयेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
🏵 तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का भी योग है। कारोबारी वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे।
🏵 वृश्चिक: कई दिनों से लंबित काम आप पूरा कर सकेंगे। आपके विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक सुख और संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें।
🏵 धनु: भविष्य में उन्नती के विशेष योग है। कानूनी बाधा दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी।
🏵 मकर: परिवार वालों के साथ समय अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। बना-बनाया कोई काम बिगड़ सकता है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
🏵 कुंभ: आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती हैं।
🏵 मीन : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रेमी के साथ आपका विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है।
🙏जय श्री महाकाल🙏
Comments