जानिए पँ. हरीश शर्मा से 29 मई 2020 का दैनिक राशिफल

💥बिंदास बोल @ ज्योतिष💥


🌟दैनिक राशिफल 29 मई 2020


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार शक संवत् 1942 ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी शुक्रवार विक्रम संवत् 2077, प्रमादी नाम संवत्सर, तारीख 29 मई 2020, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।


💥राहुकाल प्रातः 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।


💥अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। 


💥सप्तमी तिथि रात्रि 21 बजकर 56 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी।


💥अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र रहेगा।


💥व्याघात योग रात्रि 22 बजकर 05 मिनट तक उपरांत हर्षण योग रहेगा।


💥गर करण प्रातः 10 बजकर 56 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।


चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀लाभ 07 बजकर 07 मिनिट से 08 बजकर 51 मिनिट तक


🌀अमृत 08 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक।


🌀शुभ 12 बजकर 18 मिनट से 14 बजकर 02 मिनट तक।


💥चंद्रमा कर्क राशि पर प्रातः 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।


 


🏵 मेष: पारिवारिक कलह से बचें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहें। मांगलिक या वैवाहिक कार्य की योजना बनेगी।


🏵 वृषभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान क्षेत्र में शुभ समाचार के योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग है।


🏵 मिथुन: महिला साथी का सहयोग रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग रहेगा। किसी अटके कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।


🏵 कर्क: सुखद समाचार मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की योजना बन सकती है। स्थान परिवर्तन के योग है।


🏵 सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। मित्रो का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। मांगलिक कार्यो का योग है।


🏵 कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। चल रही कार्ययोजनाएं फलीभूत होगी। माता पिता का सहयोग रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।


🏵 तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई काम या नया अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में निर्णय घातक हो सकता है।


🏵 वृश्चिक: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा को टाले।


🏵 धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन पारिवारिक माहौल के कारण तनाव मिल सकता है। बुद्धि और संयम से कार्य लेने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेसर ना ले।


🏵 मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बीमारी और विरोधी परेशान कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन ध्यान से करें।


🏵 कुंभ : निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। धन आगमन के योग। 


🏵 मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। अपनो के सहयोग से अटके काम बनेंगे।


🔱जय श्री महाकाल🔱


Comments