🌟बिंदास बोल @ ज्योतिष🌟
31 मई 2020 का दैनिक राशिफल
🔱 जय श्री महाकाल 🔱
पँ हरीश शर्मा ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार शक संवत् 1942 ज्येष्ठ शुक्ल नवमी रविवार विक्रम संवत् 2077, प्रमादी नाम संवत्सर, तारीख 31 मई 2020, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।
💥राहुकाल सायं 17 बजकर 30 मिनट से 19 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
💥अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
💥नवमी तिथि सायं 17 बजकर 38 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि रहेगी।
💥उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 01 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र रहेगा।
💥वज्र योग सायं 16 बजकर 29 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
💥बालव करण प्रातः 06 बजकर 51 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀लाभ 08 बजकर 51 मिनिट से 10 बजकर 25 मिनिट तक
🌀अमृत 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक।
🌀शुभ 14 बजकर 02 मिनट से 15 बजकर 46 मिनट तक।
💥चंद्रमा सिंह राशि पर प्रातः 10 बजकर 19 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
🏵मेष- आज दिन आपके लिए खुशियां लाएगा। घर में शांति का वातावरण बनेगा। कारोबार व आय दोनों में वृद्धि का योग बनेगा। निजी जीवन मे किसी का आगमन हो सकता है।
🏵वृषभ- स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।घर में खुशी का माहौल बनेगा। छोटी यात्रा का योग बनेगा। दाम्पत्य सुख में कमी का योग बनेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
🏵मिथुन- मानसिक व शारीरिक पीड़ा में कमी आएगी। कारोबार में आय बढ़ने के साथ-साथ आप कुछ नया करने के लिए योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
🏵कर्क- धन संपदा में वृद्धि का योग बना रहेगा। व्यापार तथा व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। यात्रा के दौरान चोट लगने का योग है। कोई आपको अपमानित करने का प्रयास करेगा।
🏵सिंह- अनावश्यक कार्यो पर व्यय होना का योग है। व्यवसाय व व्यापार में लाभ हानि समान रहेगी। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। परिवार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी।
🏵कन्या- भाग्य साथ ना होने से कार्यो में अड़चन आ सकती है। व्यवसाय में आय में वृद्धि का योग बनेगा। समय के अनुसार चलना आपके लिए अच्छा है।
🏵तुला- अटका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। घर में किसी का स्वास्थ्य परेशान करेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी के योग है।
🏵वृश्चिक- धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। कारोबार में फायदा होगा। जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। किसी शुभ समाचार के योग है।
🏵धनु- वाणी तथा व्यवहार में संयम बरतना होगा अन्यथा लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। साझेदारी व्यवसाय से लाभ होगा। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
🏵मकर- दिन आपके लिए औसत रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। संपत्ति के विवाद में पड़ने के योग बनते हैं। वाणी सेविवाद हो सकता है। विरोध से बचे।
🏵कुम्भ- आपका व्यवसाय सुचारू रूप से चलता रहेगा। जीवनसाथी को लेकर तनाव हो सकता है। संतान स्वस्थ्य का ध्यान रखे। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।
🏵मीन- आय में स्थिरिता बनी रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़े हुए रहेंगे। किसी विशेष स्थिति में ही बड़ा निवेश करें, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। यात्रा आपके लिए अभी ठीक नही है।
Comments