💥27 अगस्त 2020 गुरुवार का राशिफल 💥
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड"श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी गुरूवार, ईस्वी 27 अगस्त 2020, सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 58 मिनट से 15 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।
🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 56 मिनट स 12 बजकर 47 मिनट तक।
💥नवमी तिथि प्रातः 09 बजकर 26 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि रहेगी।
💥ज्येष्ठा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा।
💥विष्कुम्भ योग सायं 15 बजकर 36 मिनट तक उपरांत प्रीति योग रहेगा।
💥कौलव करण प्रातः 09 बजकर 26 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।
💥चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🌀शुभ 05 बजकर 56 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक
🌀चर 10 बजकर 47 मिनिट से 12 बजकर 22 मिनिट तक
🌀लाभ 12 बजकर 22 मिनट से 13 बजकर 58 मिनट तक।
🌀अमृत 13 बजकर 58 मिनट से 15 बजकर 34 मिनट तक।
🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार
प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र एवं बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा।
🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि के लिए मध्याह्म 12 बजकर 37 मिनट के बाद उपरांत मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और मीन के लिए श्रेष्ठ है।
💥चंद्रमा वृश्चिक राशि पर मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
🏵मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन व्यर्थ की परेशानी भी मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवाद से बचे।
🏵वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
🏵मिथुन: आर्थिक योजना सफल होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
🏵कर्क: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक योजना सार्थक होगी।
🏵सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
🏵कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन आर्थिक तनाव रहेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र से पीड़ा मिल सकती है।
🏵तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
🏵वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
🏵धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।
🏵मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
🏵कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
🏵मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
Comments