बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥20 फरवरी 2021 शनिवार का पंचांग
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल अष्टमी शनिवार, ईस्वी 20 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 09 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक
💥अष्टमी तिथि मध्याह्न 13 बजकर 33 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
💥पूर्ण रात्रि रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
💥वैधृति योग रात्रि 05 बजकर 14 मिनट तक उपरांत विषकुंभ योग रहेगा।
💥बव करण मध्याह्न 13 बजकर 33 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️शुभ 08 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 45 मिनट तक
🔶️चर 12 बजकर 35 मिनट से 14 बजकर 00 मिनट तक।
🔶️लाभ 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 24 मिनट तक।
🔶️अमृत 15 बजकर 24 मिनट से 16 बजकर 49 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, कुम्भ, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ और श्रेष्ठ रहेगा
💥चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: आज आपको ऑफिसमें नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित लोगों विवाह के रिश्ते आयेंगे।
🏵वृषभ: कामों में रुकावट आने से मानसिक तनाव हो सकता है। दूर की यात्रा का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहने की उम्मीद है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिले
🏵मिथुन: बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🏵कर्क: वाणी पर संयम रखना चाहिए। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। आपको माता की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है।
🏵सिंह: खर्चे बढ़ जाएंगे। किसी से लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। प्रेम जीवन के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
🏵कन्या: मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। मन किसी अनावश्यक भय से परेशान रहेगा। आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।
🏵तुला: ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे।
🏵वृश्चिक: पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
🏵धनु: व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे।आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। भोजन करते समय सावधान रहें।
🏵मकर: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा फलदायक रहेगी। आपकी कोई जरूरी प्लानिंग आज सफल होगी। लक्ष्य को पूरा करने का विचार करेंगे।
🏵कुंभ: परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। काम के लिये नए ऑफर मिलते दिखायी देंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।
🏵मीन: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध शानदार रहेंगे। छात्रों का दिन शानदार रहेगा।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments