बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥24 फरवरी 2021 बुधवार का पंचांग व राशिफल
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल द्वादशी बुधवार, ईस्वी 24 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 00 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥द्वादशी तिथि सायं 18 बजकर 07 मिनट तक उपरांत त्रियोदशी तिथि रहेगी।
💥पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 13 बजकर 17 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।
💥सौभाग्य योग रात्रि 03 बजकर 08 मिनट तक उपरांत शोभन योग रहेगा।
💥बालव करण सायं 18 बजकर 07 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️लाभ 06 बजकर 51 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक
🔶️अमृत 08 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 43 मिनट तक।
🔶️शुभ11 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
🔶️चर 15 बजकर 26 मिनट से 16 बजकर 51 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक शुभ और श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ के लिए श्रेष्ठ और शुभ रहेगा
💥चंद्रमा मिथुन राशि पर प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नए व्यवसाय के योग बनेंगे।
🏵वृषभ: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
🏵मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबी यात्रा की दिशा में सफलता मिलेगी।
🏵कर्क: संतान के कारण चिंतित रहेंगे लेकिन कुछ पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में उत्तेजित ना हो बहस ना करे।
🏵सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
🏵कन्या: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। अज्ञात शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय मिलेगा।
🏵तुला: शासनसत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।
🏵वृश्चिक: किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
🏵धनु: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। फिर भी मन खिन्न रहेगा। आर्थिक तनाव का दबाव रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
🏵मकर: आर्थिक दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
🏵कुंभ: धन, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी संत से भेंट हो सकती है।
🏵मीन: रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments