जानिए पं हरिश शर्मा से 18 फरवरी 2021 का अभिजित महूर्त व राशिफल


बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥18 फरवरी 2021 गुरुवार का पंचांग  

🔱जय श्री महाकाल🔱

पं हरिश शर्मा ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 माघ शुक्ल सप्तमी गुरुवार, ईस्वी 18 फरवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 59 मिनट से 15 बजकर 24 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

💥षष्ठी तिथि प्रातः 08 बजकर 19 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।

💥भरणी नक्षत्र रात्रि 02 बजकर 54 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र रहेगा।

💥ब्रह्म योग रात्रि 03 बजकर 34 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग रहेगा।

💥तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 19 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️शुभ 06 बजकर 57 मिनट से 08 बजकर 21 मिनट तक

🔶️चर 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।

🔶️लाभ 12 बजकर 35 मिनट से 13 बजकर 59 मिनट तक।

🔶️अमृत 13 बजकर 59 मिनट से 15 बजकर 24 मिनट तक।

🏵आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुम्भ पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

💥चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल

🏵मेष: जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान पक्ष में सफलता मिलेगी।

🏵वृषभ: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। खान पान का विशेष ध्यान रखे।

🏵मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

🏵कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है।

🏵सिंह: जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। दैनिक रोजी-रोटी की दिशा में सफलता मिलेगी। सृजन एवं निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

🏵कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पेट मे दिक्कत आ सकती है।

🏵तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक यात्रा एवं मीटिंग सफल रहेगी

🏵वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

🏵धनु: रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको व्यापार में लाभ के योग है। नोकारीपेशा लोगो को पदोन्नति मिल सकती है।

🏵मकर: पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से रिश्तों में सुधार आएगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। वाणी पर संयम न रखने से व्यावसायिक समस्या आ सकती है।

🏵कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।

🏵मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)

Comments