बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥18 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल का एकादशी बुधवार का पंचांग व राशिफल
🔱जय श्री महाकाल🔱
जानिए पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 श्रावण शुक्ल एकादशी बुधवार, ईस्वी 18 अगस्त 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट से 14 बजकर 08 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥एकादशी तिथि रात्रि 01 बजकर 07 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।
💥मूल नक्षत्र रात्रि 00 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा।
💥विष्कुम्भ योग रात्रि 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत प्रीति योग रहेगा।
💥वणिज करण मध्याह्न 14 बजकर 15 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।
🔴16 अगस्त से 30 अगस्त के - व्रत- त्योहार
🚩18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी
🚩20 अगस्त: प्रदोष व्रत
🚩21 अगस्त: ओणम
🚩22 अगस्त: रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा
🚩25 अगस्त: संकष्टी चतुर्थी
🚩30 अगस्त: जन्माष्टमी
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️लाभ 05 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 37 मिनट तक
🔶️अमृत 07 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट तक।
🔶️शुभ 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक।
🔶️चर 15 बजकर 46 मिनट से 17 बजकर 23 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
❄चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामले में प्रगति होगी। सृजन या निर्माण के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
🏵वृषभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
🏵मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कुछ व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं।
🏵कर्क: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी।
🏵सिंह: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
🏵कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता में कोई ऐसा निर्णय न लें, जिससे पारिवारिक स्थिति खराब हो। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा।
🏵तुला: धैर्य से कार्य लेना हितकर होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
🏵वृश्चिक: रिश्तों में मजबूती आएगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है, लेकिन सतर्कता के साथ यात्रा करें।
🏵धनु: रिश्तों में मजबूती आएगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
🏵मकर: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में व्यवधान रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
🏵कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। यात्रा करें, लेकिन सतर्कता का ध्यान रखें।
🏵मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।
नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं और इसमें कुछ भिन्नता हो सकती है।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments