💥29 अगस्त 2021 भाद्रपद रविवार का पंचांग
🔱जय श्री महाकाल🔱
पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 भाद्रपद कृष्ण सप्तमी रविवार, ईस्वी 29 अगस्त 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।
🌀राहुकाल सायं 17 बजकर 15 मिनट से 18 बजकर 50 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।
💥सप्तमी तिथि रात्रि 23 बजकर 28 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी।
💥पूर्ण रात्रि कृतिका नक्षत्र रहेगा।
💥ध्रुव योग प्रातः 06 बजकर 42 मिनट तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।
💥विष्टि करण प्रातः 10 बजकर 12 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
🏵आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुम्भ राशि पर प्रातः 10 बजकर 20 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
❄चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर प्रातः 10 बजकर 20 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष- किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद की संभावना के बीच नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी।
🏵वृषभ- समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को भी दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।
🏵मिथुन- बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। परिवार के आयोजनों में हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें।
🏵कर्क- कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज दूसरों के झगड़ों में न पड़े उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। असहाय की मदद जरूर करें।
🏵सिंह- दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनो के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर में ध्वज अर्पण करें,विजय होगी।
🏵कन्या- कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है।
🏵तुला- धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। नए व्यापार की शुरूआत करने का निर्णय टल सकता है।
🏵वृश्चिक- बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें।
🏵धनु- स्वभाव गरम रहेगा। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है, अत: सतर्क रहें।व्य य वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। आज दिनचर्या में बदलाव लाएं।
🏵मकर- धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा। अपने कपड़े रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यबहार पर भी ध्यान दें, लोग आप से नाराज हैं।
🏵कुम्भ- लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है। परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
🏵मीन- कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। आज केवल अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
Comments