जानिए पं हरिश शर्मा से 29 सितम्बर 2021 का राशिफल

बिंदास बोल @ जयपुर

29 सितंबर 2021 अश्विन कृष्ण अष्टमी बुधवार दैनिक राशिफल 

जय श्री महाकाल 

पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 अश्विन कृष्ण अष्टमी बुधवार, ईस्वी 29 सितंबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 17 मिनट से 13 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

💥अष्टमी तिथि रात्रि 20 बजकर 32 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।

💥आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

💥वरिया न योग सायं 18 बजकर 33 मिनट तक उपरांत परिघ योग रहेगा।

💥बालव करण प्रातः 07 बजकर 29 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️लाभ06 बजकर 18 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक

🔶️अमृत 10 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक।

🔶️शुभ 12 बजकर 17 मिनट से 13 बजकर 47 मिनट तक।

🔶️चर 15 बजकर 17 मिनट से 16 बजकर 47 मिनट तक।

🏵आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

❄चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

🏵मेष: पारिवारिक महिला के कारण से अशांति का वातावरण हो सकता है, संयम रखें। वाणी पर संयम रखना ही हितकर होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵वृषभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

🏵मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सतर्क रहने की जरूरत है।

🏵कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक और आर्थिक स्तर पर प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

🏵सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा।

🏵कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

🏵तुला: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

🏵वृश्चिक: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। झगड़ा, विवाद से बचें। राजनीतिक प्रयास सार्थक होंगे। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

🏵धनु: विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

🏵मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

🏵कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

🏵मीन: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments