जानिए पं हरिश शर्मा से 17 जनवरी 2022 का पंचांग

बिंदास बोल @ ज्योतिष 

17 जनवरी 2022 पौष शुक्ल पूर्णिमा सोमवार दैनिक राशिफल

🔱जय श्री महाकाल🔱

पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 पौष शुक्ल पूर्णिमा सोमवार, ईस्वी १७ जनवरी २०२२, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः ०८ बजकर ३३ मिनट से ०९ बजकर ५३ मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न १२ बजकर ०७ मिनट से १२ बजकर ५० मिनट तक।

🌀पूर्णिमा तिथि प्रातः ०५ बजकर २० मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।

💥पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि ०४ बजकर ३७ मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।

💥वैधृति योग मध्याह्न १७ बजकर ३० मिनट तक उपरांत विषकुंभ योग रहेगा।

💥विष्टिकरण मध्याह्न १६ बजकर २३ मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

🌼01 जनवरी  से 30 जनवरी 2022 - व्रत- त्योहार


17 जनवरी: सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान प्रारंभ, पौष पूर्णिमा

21 जनवरी: संकष्टी गणेश चतुर्थी

25 जनवरी: कालाष्टमी

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस

28 जनवरी: षटतिला एकादशी

30 जनवरी: प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️अमृत 07 बजकर 14 मिनट से 08 बजकर  मिनट तक

🔶️शुभ 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक।

🔶️चर 15 बजकर 06 मिनट से 16 बजकर 28 मिनट तक।

🔶️लाभ 16 बजकर 28 मिनट से 17 बजकर 47 मिनट तक।


*आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर रात्रि १० बजकर ०२ सुन शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*


चंद्रमा मिथुन राशि पर रात्रि १० बजकर ०२ मिनट तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष- कार्य व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। पेशेवरों को प्रभावी प्रस्ताव प्राप्त होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

वृष- भाग्य की प्रबलता का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। वार्तालाप में प्रभावी रहेंगे। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। अत्यधिक तर्क से बचें।

मिथुन- अपनों का साथ उत्साह बनाए रखेगा। अनुशासन और निरंतरता से आकस्मिकता पर नियंत्रण रखेंगे। गोपनीयता बनाए रखेंगे। अपरिचितों से मेलजोल बढ़ाने में सावधानी रखें।

कर्क- जीवन साथी का उत्साह देखते ही बनेगा। दाम्पत्य मे प्रेम और माधुर्य बढ़ेगा। सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच रहेगी। आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें।

सिंह- तर्क, विवेक और वाक्शक्ति से सभी को प्रभावित करेंगे। शत्रु मित्र को पहचानने में चूक हो सकती है। लेन देन में सतर्कत रखें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। दिन सामान्य शुभ।

कन्या- संतान से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों में करीबी बढ़ेगी। कार्य व्यापार अपेक्षा से अच्छा रहेगा। पठन पाठन में मन लगेगा। दिन उत्त्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

तुला- वार्तालाप में अपनी बात पहले रखने बचें। अपनों से अहसजता मिल सकती है। भौतिकता पर जोर रहेगा। कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य।

वृश्चिक- साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वादा करेंगे तो उसे निभाएंगे भी। प्रिय से भेंट संभव है। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। दिन उत्त्तम फलकारक।

धनु- वाणी व्यवहार प्रभावी रहेंगे। परिजनों में प्रेम और विश्वास बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। संसाधनों में वृद्धि संभव है। कामकाज बेहतर रहेगा। दिन सामान्य।

मकर- संबंधों को बल मिलेगा। सामाजिकता पर जोर रहेगा। रक्त संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। साथी की सुनें। दिन उत्तम फलकारक।

कुम्भ- कुल कुटुम्ब में उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ सकती है। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आत्म प्रशंसा के भाव से बचें। दान दहेज और दिखावे में रुचि रहेगी।

मीन- स्वास्थ्य बेहतर होगा, मन की चिंताएं कम होगी नए अवसरों की तलाश रहेगी। अटके काम बनेंगे, विवाद से बचे। दिन सामान्य शुभ कारक।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments