💥04 मार्च 2022 शुक्रवार पंचांग
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा ज्योतिष मार्तण्ड़ के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत 1943 फाल्गुन शुक्ल द्वितीया शुक्रवार, ईस्वी 04 मार्च 2022, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 11 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।
💥द्वितीया तिथि रात्रि 20 बजकर 47 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।
💥उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।
💥शुभ योग रात्रि 01 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
💥बालव करण प्रातः 09 बजकर 08 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️चर 06 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 11 मिनट तक
🔶️लाभ 08 बजकर 11 मिनट से 09 बजकर 38 मिनट तक।
🔶️अमृत 09 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक।
🔶️शुभ 12 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 00 मिनट तक।
❄आज का चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
🌀चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
🚩12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष- कार्य व्यवसाय में शुभता का संचार रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर रहेंगे। शिक्षा, प्रेम और संतान पक्ष सुखकर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
🏵वृषभ- जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। पुरस्कृत हो सकते हैं। पैतृक मामले सधेंगे। पेशेवर अच्छे प्रस्ताव पाएंगे। दिन शुभकर।
🏵मिथुन- भाग्य की मेहरबानियों का लाभ उठाएं। धर्म संस्कार एवं आस्था को बल मिलेगा। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ।
🏵कर्क- व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ें। चूक में राहत की संभावना कम ही रहेगी। गरिमा गोपनीयता बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। दिन सामान्य फलकारक।
🏵सिंह- पारिवारिक मामलों में शुभता सहजता बनी रहेगी। भूमि भवन के प्रयास बेहतर रहेंगे। नवीन प्रस्तावों पर जल्दबाजी से बचें। दिन शुभ फलकारक।
🏵कन्या- तर्क और विवेक से बाधाओं पर काबू रखेंगे। विपक्ष चाहकर भी कुछ नहीं कर पाने की स्थिति में रहेगा लेकिन आप सतर्क बने रहें। दिन सामान्य शुभ।
🏵तुला- मन के मामले में बेहतर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में विश्वसनीयता बढ़ेगी। नए मित्रों को समय देना भाएगा। पठन पाठन में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
🏵वृश्चिक- सहजता से आगे बढ़ते रहें। स्वार्थ और संकीर्णता से हर हाल बचें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
🏵धनु- साहस पराक्रम में बेहतर बने रहेंगे। संपर्कों का लाभ मिलेगा। भाग्य का सहयोग रहेगा। सामाजिकता बढ़ी हुई रहेगी। तेजी बनाए रखें। दिन शुभकारक।
🏵मकर- भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। हर्षोल्लास से समय बीतेगा। अपनों का सहयोग रहेगा। दिन संग्रह कारक। मूल्यवान भेंट मिल सकती है।
🏵कुंभ- मेहनत और मनोबल में बेहतर बने रहेंगे। प्रभावशीलता बढ़ेगी। निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। दिन हितकारक।
🏵मीन- लंबित कार्यों को पूरा करने पर जोर दें। नए प्रयोगों से यथासंभव बचें। निवेश की तुलना में लाभ सीमित रह सकता है। मनोरंजक यात्रा संभव है।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
Comments