कॉन्ग्रेस की सभा के दौरान सोमवार को सिविल लाईन फाटक पर रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

बिंदास बोल @ जयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार दिनांक 13 मार्च 2023 को प्रातः 08.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक सिविल लाईन फाटक, जयपुर पर सभा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित सभा में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार सहित मंत्रीगण एव काफी संख्या में कान्ग्रेस कार्यकर्ताओ के सम्मिलित होने की सम्भावना है। प्रस्तावित सभा के दौरान यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगीः-

💥सभा में आने वाले कार्यकर्ताओ के वाहनो की पार्किग सिविल लाईन फाटक से अजमेर पुलिया के मध्य सिंगल लाईन में व्यवस्थित रुप से पार्क करवाई जावेगी।

💥सिविल लाईन फाटक से अजमेर पुलिया के मध्य परिवहन मार्ग, राजमहल टी. पाईन्ट से सिविल लाईन फाटक के मध्य चलने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जायेगा।

💥चौमू हाउस चौराहा से रोडवेज डिपो कार्यालय की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जायेगा।

💥सामान्य यातायात को अति-आवश्यक होने पर समानान्तर मार्गो  पर डायर्वट कर संचालित

Comments