जानिए पं हरीश शर्मा से 30 नवंबर 2023 का शुभ महूर्त व दैनिक राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥30 नवंबर 2023 गुरूवार दैनिक पंचाग व शुभ महूर्त

🔱जय श्री महाकाल 

पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 मार्गशीर्ष कृष्णतृतीया गुरुवार, ईस्वी 30 नवंबर 2023, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

💥तृतीया तिथि मध्याह्न 14 बजकर 27 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि रहेगी।

आर्द्रा नक्षत्र मध्याह्न 15 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

शुभ योग रात्रि 20 बजकर 13 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।

विष्टि करण मध्याह्न 14 बजकर 27 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

♦️शुभ 06 बजकर 56 मिनट से 08 बजकर 16 मिनट तक

♦️चर 10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक।

♦️लाभ 15 बजकर 15 मिनट से 13 बजकर 34 मिनट तक 

♦️अमृत 13 बजकर 34 मिनट से 14 बजकर 54 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*

🌀चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

🏵12 राशियो का दैनिक राशिफल

🏵मेष : क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टकारी रहेगा।

🏵वृष : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि होगी।

🏵मिथुन : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में अभी विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

🏵कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानी बढ़ेंगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

🏵सिंह : आलस्य में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं।

🏵कन्या : क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन भी संभव है।

🏵तुला : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। भाइयों एवं मित्रों के साथ धार्मिक स्थान पर सत्संग में समागम हो सकता है।

🏵वृश्चिक : भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

🏵धनु : संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

🏵मकर : भवन सुख का विस्तार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

🏵कुंभ : धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

🏵मीन : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।                     

🔱श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर🚩         

Comments